भास्कर न्यूज| सरायकेला मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत सरायकेला प्रखण्ड के मुरुप एव गोविंदपुर के बीच संजय नदी पर पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पुल की लंबाई 228.28 मीटर का होगा। इस पर आठ करोड़ पंद्रह लाख रुपए खर्च होंगे। पुल बनने से दर्जन भर गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। पुल के निर्माण समय से कई लोगों को लाभ पहूंचेगा। स्थानीय दैविक स्थल ठाकुराणी दोरोह मे आने जाने के लिए लोगों को सुविधा हो जाएगी इसके साथ-साथ संजय नदी पर पुल बनने से मुरुप पंचायत समेत आस पास के दर्जन गाँव के लोगों को जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचने में सहूलियत होगी। सरायकेला के गोविंदपुर पंचायत के गांव के लोगों को महालिमोरूप रेलवे स्टेशन पहुंचने में सुविधा होगी। लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताया है।मुरुप व आस पास गांव के लोग पुल निर्माण स्वीकृति के लिए विधायक दशरथ गागराई के कार्य की काफी सराहना की।यही नहीं बल्कि यहा के ग्रामीणों ने आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दी है।


