सरायकेला| झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला मोहंती ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड सरकार द्वारा कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत झारखंडी कला के साथ सरायकेला छऊ को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन के लिए भारत सरकार के इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन (आईसीसीआर) के साथ एमओयू करने लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री से अपनी बात रखते हुए कहा कि सरायकेला छऊ सिर्फ नृत्य ही नहीं है, बल्कि यह एक झारखंड की संस्कृति है। इसका संवर्धन और संरक्षण के उद्देश्य से ही सरकार ने राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र की स्थापना की थी, परन्तु कला केंद्र में कार्यरत कलाकार दो साल पूर्व ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं, सारे पद रिक्त होने से छऊ नृत्य के संवर्धन और संरक्षण में बाधा उत्पन्न हो रही है। कम से कम वर्तमान संविदा के आधार पर उक्त पदों पर कलाकारों की नियुक्ति करनेकरने की मांग की है। इससे कला का विकास के साथ कलाकारों का भी विकास होगा।


