सरायकेला| आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सरायकेला एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 6 महिला एवं 4 पुरुष कुल 10 मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। आनन्द मार्ग स्कूल में पिछले 21 दिसंबर को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया था। जिसमें कुल 35 लोगों ने अपने नेत्र की जांच कराई थी। जांच के उपरांत 13 लोगों के नेत्र में मोतियाबिंद रोग मिला था। नेत्र जांच जांच शिविर 18 जनवरी को रखा गया है। निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन को सफल बनाने में पूर्णिमा नेत्रालय के डॉ शान्तनु, आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के गोपाल बर्मन, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश, भर्तहरि व प्रवेश गोप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


