राजनगर| राजनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार के साथ प्रखंड क्षेत्र के दृष्टिहीनों ने ब्रेल लिपि के निर्माता लुई ब्रेल का 216वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के दृष्टिहीन दिव्यांगों ने बीडीओ मलय कुमार के साथ मुलाक़ात की। नेत्रहीनों ने इस अवसर को मिलन समारोह के रूप में मनाया। इस दौरान दिव्यंगों ने अपनी समस्याओं को बीडीओ के साथ साझा किया। साथ ही बीडीओ के समक्ष दिव्यांगों ने कुछ प्रस्ताव भी रखे। जिसमें दृष्टिहीनों का आधार कार्ड बनवाने या अपडेट करने, दृष्टिहीनों के लिए प्रखंड स्तरीय पर स्टोल लगाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने, दृष्टिहीनों को ब्रेल लिपि का प्रशिक्षण देने के लिए प्रखंड कार्यालय में एक प्रशिक्षण केंद्र उपलब्ध कराने संबंधित प्रस्ताव रखे गए। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उनके प्रस्ताव को स्वीकारते हुए जिले के वरीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव रखने और यथा संभव प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार भी दृष्टिहीन बच्चों के साथ घुलमिल कर उनका उत्साह बढ़ाने का कार्य किया। इस मौके पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबलू दास, युवा सचिव विजय कुमार रजक, पूर्व उपाध्यक्ष हेमंत कुमार महतो, अमन जमुदा, दीपक महतो आदि मौजूद थे।


