परिवार की चिंता है तो हेलमेट व सीट बेल्ट लगाएं : डीटीओ

भास्कर न्यूज | गढ़वा शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार ने सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के पालन के लिए राहगीरों को दिया गया गुलाब का फूल देकर जागरूक किया। मौके पर डीटीओ ने कहा कि परिवार की चिंता है तो बिना हेलमेट लगाए बाइक नहीं चलाए और सीट बेल्ट लगाकर की चार पहिया वाहनों से परिचालन करें। उन्होंने कहा कि अभी जागरूक किया जा रहा है। वहीं बाद में वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि एक जनवरी से सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला अंतर्गत यातायात नियम का उल्लंघन कर वाहन चालकों को गुलाब पुष्प व पुष्प माला भेंट की गई। साथ ही उन सभी वाहन चालकों को वाहन चलाते समय यातायात नियम के अनुरूप ही वाहन चलाने के लिए कहा गया और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेवार होने से सड़क दुर्घटना से बचाव का भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक विनय रंजन तिवारी, आईटी सहायक नीरज पाण्डेय व कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *