गढ़वा | अग्रवाल परिवार गढ़वा के द्वारा लगातार 57 वें सप्ताह हनुमान मंदिर रंका मोड़ पर 200 लोगों के बीच प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया। आज इस सेवा कार्य को स्व: रामलला अग्रवाल की 7वीं पुण्यतिथि की पुण्यस्मृति में किया गया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल परिवार हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करता है। वहीं आगे भी निरंतर करता रहेगा। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी मे आज दादाजी की पुण्यतिथि की स्मृति मे लोगो के बीच भोजन का वितरण किया गया। संतोष अग्रवाल ने कहा कि फूफा जी की आज 7वीं पुण्यतिथि है। उनकी स्मृति में स्व. रामलला अग्रवाल के पुत्र ओम प्रकाश अग्रवाल, श्री प्रकाश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल के द्वारा भोजन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम मे ओम प्रकाश अग्रवाल, श्री प्रकाश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मानस अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


