केतार | शहीद भगत सिंह कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के छठा सीजन मझिआंव बनाम पचाडूमर के बीच टूर्नामेंट खेला गया। शुरुआती पारी में बल्लेबाजी करते हुए मझिआंव के टीम ने 11.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 42 रन का लक्ष्य पचाडूमर टीम को दिया। जवाबी पारी खेलते हुए पचाडूमर की टीम ने 6.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 43 रन बनाते हुए पचाडूमर की टीम ने मैच को जीत लिया। इस दौरान अली को बेहतर बल्लेबाजी के कारण मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत विश्वकर्मा, सचिव सचिन कुमार, संरक्षक दिलीप कुमार, क्षेत्रीय कलाकार सूरज तहलका, सिपाही राम, प्रवेश पासवान, वरिष्ठ शिक्षक वीरेंद्र राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


