अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में देर रात दो समुदायों के युवकों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट और हथियार चलने तक पहुंच गया। आरोप है कि एक पक्ष के कुछ युवक एक घर में घुसे और तलवार-छुरी जैसे हथियारों से हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द गिरफ्तारियां होंगी। घटना के बाद हिंदू समाज से जुड़े कई संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायलों से मिलने हमीदिया अस्पताल पहुंचे। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा हिंदू समाज को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ये खबर भी पढ़ें… जमीनी विवाद में दो पक्षों की मारपीट का VIDEO शाहपुर थाना क्षेत्र के छदना कला गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विजेंद्र प्रताप सिंह का अपने ही परिवार के नरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह और मार्तंड सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दो सप्ताह पहले यह विवाद मारपीट में बदल गया।


