भास्कर अपडेट्स:दिल्ली-NCR में GRAP-3 फिर से लागू, एक हफ्ते पहले ही हटाया गया था

दिल्ली-NCR में GRAP-3 शुक्रवार को फिर से लागू किया गया है। 27 दिसंबर को ही इसे हटाया गया था। शुक्रवार को अधिकारियों ने कहा कि एयर पॉल्यूशन इंडेक्स (AQI) में एकबार फिर गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते ये फैसला लिया गया। GRAP-3 के तहत ग्रेड V तक की क्लासेस हाइब्रिड मोड में होंगी। दिल्ली में BS-IV या उससे पुराने डीजल से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक सरकारी अधिकारियों पर हमला मामले में दोषी करार दिल्ली की एक कोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक नील दमन खत्री और उनके सहयोगी को दंगा करने और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में दोषी ठहराया है। उन पर दिल्ली के नरेला इलाके में 14 नवंबर 2014 को अतिक्रमण हटाने आई टीम पर पथराव करने वाली 250 लोगों की भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप था। आज की अन्य बड़ी खबरें… भगदड़ केस में अल्लू अर्जुन को जमानत, 50 हजार रुपए के दो बेल बॉन्ड भरने होंगे पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में महिला की मौत के केस में अभिनेता अल्लू अर्जुन को जमानत मिल गई है। शुक्रवार को एडिशनल मेट्रोपॉलिटन सेशंस जज ने अल्लू को नियमित जमानत दे दी। अदालत ने अल्लू अर्जुन और पुलिस की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने बताया कि अल्लू को 50,000 रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी है। साथ ही उन्हें रविवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। अल्लू अर्जुन को इस घटना के सिलसिले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिसंबर को तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें चार हफ्तों के लिए अंतरिम जमानत दी थी। इसकी अवधि 10 जनवरी को खत्म हो रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें… जम्मू में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष को घर के बाहर गोली मारी, पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था जम्मू में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कनव शर्मा को शुक्रवार को घर के बाहर गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कनव के पिता अधिवक्ता चंद्रमोहन ने बताया कि कनव न्यू प्लॉट इलाके में अपने घर के पास गाड़ी पार्क कर रहा था। तभी कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और बहस की। इस दौरान एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर निकालकर दो राउंड फायर किए, जिनमें से एक कनव को लगा। कनव की हालत स्थिर है। पुलिस ने एक आरोपी की बाइक जब्त कर ली है। कनव जम्मू में नशा विरोधी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं। ​​​​​ CM आतिशी के खिलाफ अलका लांबा चुनाव लड़ेंगी, कांग्रेस ने कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनाया कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अलका लांबा को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया है। अलका राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मुख्यमंत्री आतिशी से होगा। वह कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। पूरी खबर यहां पढ़ें… रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने असम में 3 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को असम की तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर मंत्री वैष्णव ने गुवाहाटी-न्यू लखीमपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस, न्यू बोंगाईगांव-गुवाहाटी पैसेंजर ट्रेन और तिनसुकिया-नाहरलागुन एक्सप्रेस को रवाना किया। इसके अलावा वैष्णव ने दिसपुर में तेतेलिया रोड ओवरब्रिज का वर्चुअल उद्घाटन किया। गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर की हत्या का मामला डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद बरी किए गुरमीत राम रहीम सिंह को सु्प्रीम कोर्ट ने नोटिस दिया है। मई 2024 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हत्याकांड में राम रहीम को बरी कर दिया था। इसे लेकर CBI ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरई मुरुगन के 5 ठिकानों पर ED की रेड तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरई मुरुगन के 5 ठिकानों पर ED ने छापा मारा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छापेमारी 2019 में दर्ज एक मामले को लेकर है। यह केस दुरई के बेटे और डीएमके सांसद कथिर आनंद से जुड़ा हुआ है। ईडी के अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में मीडिया को कोई बयान नहीं दिया है। तमिलनाडु में LPG टैंकर फ्लाईओवर पर पलटा, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तमिलनाडु में एक LPG टैंकर फ्लाईओवर पर पलट गया। यह कोचीन से कोयंबटूर जा रहा था। कोयंबटूर के जिला कलेक्टर क्रांति कुमार पाडी ने कहा, घटना आधी रात के बाद करीब 3 बजे हुई। टैंकर में करीब 18 मीट्रिक टन एलपीजी थी। हादसे के बाद गैस रिसाव को बंद कर दिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुंबई में बेटी ने मां की हत्या की, बहन का पक्ष लेने पर नाराज थी मुंबई में एक बेटी ने अपनी मां को घर बुलाकर उनकी हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात कुर्ला के कुरैशी नगर इलाके में हुई। 41 साल की आरोपी बेटी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उसकी पहचान रेशमा काजी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रेशमा को लगता था कि उसकी मां उसकी बड़ी बहन का पक्ष लेती है, जिसके कारण दोनों के बीच लंबे समय से नाराजगी थी। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर 6.2 की तीव्रता दक्षिण अमेरिकी देश चिली में स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक चिली में कैलामा शहर से 84 किमी उत्तर-पश्चिम में आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *