हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी के आसार:सोलन-शिमला में तापमान ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड; कल से 7 जिलों में हिमपात का ओरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं देर रात से पश्चिमी विक्षोभ (WD) अधिक सक्रिय हो रहा है। सोलन-शिमला में तापमान ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं कल से 7 जिलों में हिमपात का ओरेंज अलर्ट है। 6 जनवरी को 4 जिलों चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी और शिमला में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। IMD ने 7 दिसंबर को भी चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 8 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा। शिमला-सोलन में तापमान ने तोड़ा 18 साल का ​​​​​​ रिकॉर्ड प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से पहले तापमान में भारी उछाल आया है। शिमला, मनाली में तापमान में 18 साल के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। शिमला में अधिकतम तापमान जनवरी महीने से सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। शिमला का मैक्सिमम टैम्परेचर शुक्रवार को 23.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि सोलन में तापमान 27.5 डिग्री के पार पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान औसत से ज्यादा प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में भी भारी उछाल दर्ज किया गया है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 3.9 डिग्री ज्यादा हो गया है। इससे शिमला, मनाली, नारकंडा, कुफरी जैसे ठंडे क्षेत्रों में भी ठंड गायब हुई है। ताबो के न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में 9.3 डिग्री का उछाल वहीं बर्फ से ढके ताबो के न्यूनतम तापमान में बीते दिनों तापमान में उछाल आने के बाद 24 घंटे के दौरान हल्की सी गिरावट आई है और ताबो का पारा -8.4 रह गया है। बुधवार रात को यह 14.7 डिग्री था। समदो के तापमान में भी 24 घंटे के दौरान -1.6 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान -4.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है और केलांग के तापमान में- 2.1 डिग्री की कमी आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *