राजसमंद में मौसम साफ, सर्दी से मिली राहत:न्यूनतम तापमान दूसरे दिन भी 10 डिग्री पर स्थिर

राजसमंद में आसमान साफ होने के बाद सर्दी का असर रविवार को भी कम देखा गया। वही न्यूनतम तापमान आज दूसरे दिन भी 10 डिग्री पर स्थिर रहा। दिन के तापमान की बात करे तो वो भी शुक्रवार व शनिवार को लगातार दो दिनों से 23 डिग्री पर स्थिर है। जिले में आज कही पर भी कोहरा नहीं देखा गया। वही सर्द हवाओं से भी राहत लगातार जारी है। लगातार 4 दिनों से सुबह के समय धूप निकलने व सर्द हवाओं के बंद होने से सर्दी व गलन से बड़ी राहत मिली है। कोहरा नहीं होने से विजिबिलिटी पूरी तरह से क्लियर हुई। शहर की सड़कों व फोर लेन पर वाहनों के संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आ रही है। शनिवार की तरह आज भी न्यूनतम 10 डिग्री पर स्थिर रहा। खुले व मैदानी इलाकों में सर्दी महसूस की जा रही है। गांवों में सुबह शाम चौपालों पर सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है। आज हवा की गति 6 किमी प्रतिघंटा से बढ़कर 10 किमी प्रतिघंटा से दर्ज की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *