पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस पर आतंकी हमला:4 की मौत, 32 से ज्यादा घायल; बलूच आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी

पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के तुरबत शहर में शनिवार को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने एक बस में बम ब्लास्ट कर दिया। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 32 अन्य घायल हैं। इनमें से 5 घायलों की हालत गंभीर है। हमले में एक SSP रैंक सीनियर पुलिस अधिकारी और उनका परिवार भी घायल हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई है कि विद्रोहियों ने SSP को निशाना बनाने के मकसद से ही बस पर हमला किया था। फिलहाल घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हमले के बाद BLA के एक प्रवक्ता ने वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली। इससे पहले पिछले महीने भी यहां एक बम ब्लास्ट में 2 लोगों की मौत हो गई थी। पेशावर में दो पक्षों की झड़प में 5 की मौत पाकिस्तान के पेशावर में शनिवार को तहकल इलाके में दो गुटों के बीच फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 6 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक मामला आपसी रंजिश का है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जो लोग फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष शादी समारोह से लौट रहा था, तभी उनका सामना दूसरे पक्ष से इसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में पहले विवाद चल रहा था। मामला संपत्ति और पुराने हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक किसी को गिरफ्तार किया नहीं जा सका। पिछले महीने सैन्य पोस्ट पर आतंकी हमले में 16 की मौत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 21 दिसंबर को आतंकवादियों ने सेना की पोस्ट पर हमला किया था। इस हमले में 16 पाकिस्तानी जवान मारे गए थे। ये हमला अफगानिस्तान बॉर्डर से 40 किमी दूर माकिन में हुआ था। न्यूज एजेंसी एएफपी ने सेना के अधिकारी के हवाले से बताया कि 30 से ज्यादा आतंकवादियों ने सेना के पोस्ट पर करीब 2 घंटे तक हमला किया। इस दौरान आतंकवादियों ने चौकी पर मौजूद वायरलेस उपकरण, दस्तावेज समेत कई चीजों में आग लगा दी। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान यानी TTP के आतंकियों ने ली थी। ————————– पाकिस्तान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान बॉर्डर पर तालिबान-पाक सेना में झड़प:3 तालिबानी लड़ाके ढेर, 1 पाक सैनिक की मौत; 4 दिन पहले पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की थी तालिबान ने शुक्रवार को अफगान सीमा के पास कुर्रम इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला कर दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इसमें 1 पाक सैनिक की मौत हो गई है वहीं, कम से कम 9 घायल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *