गुरदासपुर में शनिवार की रात घर के बाहर आग सेक रहे युवक पर 3 बाइक सवारों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी। घायल की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया है।घटना गुरदासपुर के कस्बा श्री हरगोबिंदपुर साहब के गांव मच्छराए की है। घायल गुरसेवक सिंह के पिता निर्मल सिंह ने बताया कि मेरा बेटा गुरसेवक सिंह (35 साल) घर के बाहर दूध की डेयरी के पास आग सेक रहा था, तभी 3 बाइक सवार आए और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे उसका लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरसेवक सिंह को एक गोली कंधे में और एक गोली पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने फायरिंग करने के बाद वह मौके से कस्बा घुमान की और भाग गए हैं। वही घायल को इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया गया है। पिता ने पुलिस प्रशासन से मांग कि है कि इन हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। श्री हरगोबिंदपुर साहब के एसएचओ बिक्रम सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। हमलावरों ने पांच राउंड फायर किए गए हैं, जिसमें से एक गुरसेवक सिंह कंधे में और एक पैर में लगा है। चारों तरफ नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया है।


