ग्वालियर से 2 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे भोपाल:शहर जिला कांग्रेस ने कहा- वादा खिलाफी के विरोध में करेंगे विधानसभा घेराव

भोपाल में 16 दिसंबर को होने वाले कांग्रेस के प्रदेश व्यापी प्रदर्शन में ग्वालियर से 2 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि विधानसभा घेराव किसानों की समस्या, महिलाओं के शोषण ,बलात्कार, कानून व्यवस्था, जनता पर कर्ज का बोझ ,सड़क और बिजली पानी की समस्या को लेकर किया जा रहा है। इस घेराव और प्रदर्शन में पूरे प्रदेश भर के अलग-अलग जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होने भोपाल पहुंचेंगे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा- आज प्रदेश कर्ज में डूबता जा रहा है। भाजपा सरकार अपने मेनिफेस्टो को पूरा नहीं कर रही है। किसानों को MSP पर अनाज खरीदी की बात कही थी, लेकिन उन्हें नहीं दी जा रही है। बीजेपी ने किसानों को सोयाबीन के 6 हजार रुपए का भाव करने का वादा किया था, लेकिन वह 4900 रुपए करके रह गए। साथ ही किसानों को गेहूं के दाम 2700 रुपए देने थे वह नहीं दे रहे हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। ग्वालियर से 2 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि भाजपा की वादाखिलाफी और महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह निर्णय लिया है कि 16 दिसंबर को भोपाल में बीजेपी सरकार के खिलाफ घेराव प्रदर्शन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *