जालोर में एक लड़की के साथ रेप करने व जबरन अबॉर्शन करवाने पर पीड़िता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक रूपाराम चौधरी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी गौतम जैन ने बताया- पीड़िता ने दुष्कर्म करने व गर्भ ठहरने पर जबरन टेबलेट देकर गर्भपात करवाने की 3 जनवरी को जालोर के कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए कोतवाल जसवंत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में कथन कलमबद्व करवाये गये। पीड़िता का दुष्कर्म संबंधी मेडिकल मुआयना करवाया गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए शनिवार को बागोड़ा थाना क्षेत्र के रूपाराम को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कार्रवाई में कोतवाल जसवंत सिंह, कॉन्स्टेबल हनुमानराम, विजय कुमार व राकेश कुमार मौजूद रहे।


