विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मर्डर के आरोप:आटे-साटे में एक साल पहले हुई थी शादी, FSL-MOB टीमों ने जुटाए सबूत

घर के बने टांके में विवाहिता के डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। महिला की शादी एक साल पहले हुई थी। घटना बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाने के सुखालिया गांव शनिवार शाम की है। सूचना मिलने पर पुलिस और चौहटन सीओ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना किया। शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पीहर पक्ष ने ससुराल पर दहेज हत्या और प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दी है। इस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बीजराड़ निवासी सुनीता (23) पत्नी दयाल कागा की मौत होने की सूचना मिली थी। इस पर चौहटन सीईओ जीवनललाल खत्री बीजराड़ थानाधिकारी मगाराम मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। बॉडी घर बने टांके के बाहर थी। पुलिस ने मृतका के पीहर को सूचना देकर बुलाया गया। वहीं एफएसएल और एमओबी की टीमों को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए। रात को मृतका के शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। मृतका के भाई कानाराम का कहना है कि मई माह में दयाल कागा ससुराल गए थे और बहन को लेकर आ गया था। तब उन्होने मृतका की मां और पर हमला किया था। इस दौरान मृतका की मां थाने रिपोर्ट लिखवाने जा रही थी तभी कार ने टक्कर मारी इससे उसकी मौत हो गई थी। मृतका सुनीता के साथ मारपीट करते रहते थे। उन्होंने मर्डर करके टांके में डाला है। डीएसपी जीवनलाल खत्री ने बताया- मृतका के पीहर पक्ष की ओर से रिपोर्ट देने पर दहेज हत्या व प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रथम दृष्टया टांके में गिरने से मौत होने सामाने आया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। फिलहाल आगे जांच की जा रही है। उसमें जैसा खुलासा होगा वैसी कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मां की मौत मामले में एक एफआईआर पहले से दर्ज है। उसमें प्रथम दृष्टया रोड एक्सीडेंट में मौत होना बता रहे है। पुरानी एफआईआर और जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही पता चल पाएगा। एक साल पहले आटे-साटे में हुई थी शादी पुलिस के बताया कि दोनों पक्षों के बीच आटे-साटे में करीब एक साल पहले शादी हो रखी थी। दयाल कागा की बहन ससुराल जा नहीं रही थी। पीहर में रह रही थी। इनके बीच आपस में मन-मुटाव चल रहा था। पुलिस ने 304 बी, 498 सहित अन्य धाराओ में मामला दर्ज किया गया है। जांच में जो भी आएगा उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *