सीकर में मंदिर में चोरी करने कार लेकर आए, VIDEO:डेढ़ किलो के चांदी के छत्र व हजारों का कैश चोरी कर भागे

सीकर में बालाजी मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र से हजारों का कैश व चांदी के छत्र चोरी करने का मामला सामने आया है। पुजारी सुबह जब आरती करने के लिए मंदिर आया तो मंदिर से चोरी हो चुकी थी और दानपात्र टूटा हुआ था। घटना सीकर के सदर थाना क्षेत्र की है। देर रात घुसे चोर पुलिस को दी रिपोर्ट में केसर देव (58) निवासी मुंडवाड़ा (सीकर) ने बताया कि वह बालाजी की ढाणी मुंडवाड़ा में बने बालाजी मंदिर में पूजा करता है। वह मंदिर से देर शाम को 8 बजे आरती कर अपने घर चला गया था। इस दौरान रात को मंदिर में दो चोर घुस गए और मंदिर में रखें दानपात्र से 20 हजार कैश व चांदी के छत्र चोरी कर ले गए। चांदी के छत्रों का वजन डेढ़ किलो था। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसमें रात के 1:11 बजे दो चोर मंदिर में कार लेकर प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं और चोरी कर वापस चले जाते हैं। चोरों के मुंह भी ढके हुए थे। चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट के पास गाड़ी खड़ी की थी ताकि किसी को शक न हो। मंदिर का पुजारी सुबह जब आरती करने के लिए मंदिर में आया तो मंदिर से चोरी हो चुकी थी। इसके बाद पुजारी ने पुलिस को रिपोर्ट दी। साथ ही आस-पास के लोगों को घटना के बारे में बताया फिलहाल पुलिस ने पुजारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *