एमपी के सिंगरौली में सेप्टिक टैंक में मिली 4 लाशें:मृतकों में मकान मालिक का बेटा भी; मां बोली- न्यू ईयर पर दोस्तों के साथ गया था

सिंगरौली में एक मकान के पीछे बने सेप्टिक टैंक में चार लोगों के शव मिले हैं। इनमें से एक मकान मालिक का बेटा है। वह नए साल पर सुबह तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। फिर नहीं लौटा। मामला बरगवां थाना क्षेत्र का है। लोगों ने शनिवार को बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस बल और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। टैंक के पास जेसीबी से पैरलल गड्‌ढा खोदकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई है। दो लोगों की नहीं हो सकी शिनाख्त
थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि हिंडालको प्लांट के गेट नंबर 3 के पास बड़ोखर गांव में हरिप्रसाद प्रजापति का मकान है। सेफ्टिक टैंक से दुर्गंध आने की शिकायत मिली थी। मृतकों में एक मकान मालिक का बेटा सुरेश प्रजापति (30) और दूसरा करण है। बाकी दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मां बोली- बेटे की हत्या की गई
मकान मालिक हरिप्रसाद प्रजापति जयंत इलाके में रहते हैं। वह कभी-कभी यहां घर देखने आते हैं। मृतक सुरेश की मां मिथिलेश ने बताया कि सुरेश 1 जनवरी को सुबह तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। बोला था कि दो-तीन घंटे में लौट आएगा। आशंका है कि बेटे की हत्या की गई है। मौके पर झारखंड की एक कार JH24-K- 3393 भी मिली है। एसपी ने जांच के लिए चार टीमें बनाई
एसपी मनीष खत्री ने बताया कि जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। मामले का जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। शवों का रविवार को बैढ़न में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *