ग्वालियर में घर पर ईटों से हमला और फायरिंग:दोस्त के मकान मालिक से बदमाशों का विवाद, परिवार ने छुपकर बचाई जान

ग्वालियर के काशीपुरा मुरार में शनिवार रात तीन युवकों ने अपने ही दोस्त के मकान मालिक के बेटे पर हमला कर दिया। हमलावर अपने दोस्त से मिलने आए थे, और बाहर खड़े मकान मालिक के बेटे को देखकर हंसने लगे। इस पर मकान मालिक ने विरोध किया और दोनों के बीच बहस हो गई। कुछ देर बाद, तीनों हमलावर कट्‌टे लेकर वापस लौटे और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने पहले घर के दरवाजे में ईटों से हमला किया और फिर कट्‌टा लोड कर हवाई फायर किए। इस फायरिंग के बाद मकान मालिक का बेटा और उसके परिजन घर में छुप गए। मुरार थाना प्रभारी एमएम मालवीय ने बताया- एक युवक के घर पर तीन युवकों ने हमला किया है। ईट फेंकी व कट्‌टे से फायरिंग की है। मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही हैं। ग्वालियर के मुरार काशीपुरा इलाके में 20 वर्षीय सौरभ गुर्जर, जो बीए का छात्र है, पर शनिवार रात तीन युवकों ने हमला किया। सौरभ के मकान में विवेक किराए पर रहता था। शनिवार शाम को विवेक से मिलने के लिए उसके दोस्त सचिन गुर्जर, अंकित गुर्जर और राज गुर्जर आए थे। इस दौरान सौरभ बाहर खड़ा था, जिसे देखकर तीनों युवकों ने हंसने और उसका मजाक बनाने की कोशिश की। सौरभ ने इसका विरोध किया, जिससे बहस हो गई। इस पर तीनों युवक वहां से चले गए। हमलावरों ने की फायरिंग कुछ देर बाद, रात करीब 11 बजे, तीनों युवक कट्‌टे लेकर लौटे और सौरभ के घर के दरवाजे पर ईट फेंकी। जब सौरभ और आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने कट्‌टे से फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग से सौरभ और आस-पास के लोग डरकर घर में छुप गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर पहले ही भाग चुके थे। सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
घर में छुपकर बचाई जान
सौरभ ने पुलिस को बताया कि रात को जब बदमाश गोलीबारी कर रहे थे तो निशाना उनका घर था, छुपकर जान बचाई है। इस घटना के बाद से मोहल्ले में भी दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर आसपास भी पूछताछ की है। आसपास रहने वालों ने पुलिस को बताया है कि हमलावर लगातार गालियां देते हुए फायरिंग कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *