दतिया में भाजपा नगर महामंत्री और खटीक समाज जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मेवाफरोश (42) ने घर के बाहर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। परिजनों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वह बाहर निकले, तब मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जितेन्द्र की बड़ी बेटी सोनम ने बताया- पापा सुबह नहाने के बाद घर के बाहर पूजा करने के लिए निकले थे। इसी दौरान फायर की आवाज आई, तो बाहर जाकर देखा तो पापा के सिर में गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


