फाजिल्का में एक घर से गहने और कैश चोरी हो गए। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय घर का मालिक धूप लेने के लिए बाहर बैठा था l पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया और उसकी तलाश की जा रही है l घटना गांव सुरेशवाला की है। मकान मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी के घुटनों का ऑपरेशन हुआ है l जिसके चलते वह घर के अंदर सो रही थी और सर्दी ज्यादा होने के चलते बाहर निकली थोड़ी बहुत धूप लेने के लिए वह घर के बाहर आए थे l इसका फायदा उठाते हुए आरोपी पीछे से घर में दाखिल हुआ और घर की अलमारी में पड़ा 32 तोले सोना और 15000 की नकदी चोरी कर ले गए l मुकेश कुमार का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके साले के बेटे की शादी थी l जहां से वह वापस लौटे थे और गहने अभी लॉकर में रखने थे l फाजिल्का की सदर थाना पुलिस ने मकान मालिक के बयानों के आधार पर गांव के ही रहने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है और उसकी तलाश की जा रही है l


