अबोहर के गोशाला रोड पर टायरों की एक दुकान पर आग लग गई। दुकान से धुुआं उठते देख आसपास के दुकानदारों ने दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिस पर दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। दोपहर तक फायर ब्रिगेड के कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए थे। आज सुबह करीब 11 बजे गोशाला रोड स्थित वर्मा टायर्स से अचानक धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों ने दुकान मालिक श्याम लाल के साथ साथ दमकम विभाग कर्मियों को सूचित किया। दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही श्याम लाल तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचे। उधर, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू करने में जुट गए। फायर की दूसरी गाड़ी बुलानी पड़ी दुकान से भयंकर धुआं निकलने के कारण दमकल की दूसरी गाड़ी को बुलाना पड़ा। दुकान लंबी होने के कारण दुकान को तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दुकान के अंदर एक हवा वाली टंकी भी रखी हुई थी, जिसे दमकम कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोपहर तक आग पर पूरी तरह से बुझ नहीं पाई थी, जबकि फायर कर्मी आग पर काबू के प्रयास में जुटे हुए थे। आग लगने से दुकान मालिकों का काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


