पाली में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े:सात जने हुए घायल, एक दूजे पर लाठी-पत्थरों से किया हमला

पाली शहर में रुपयों के लेन-देन के विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूजे पर लाठी-पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया। इस घटना में दोनों पक्षों के 7 जने घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
कोतवाली थाने के ASI हेमाराम ने बताया कि पाली शहर के सुमेरपुर रोड बांडी नदी कच्ची बस्ती में रहने वाले दो पक्षों में रुपयों के लेन-देन को लेकर मंगलवार देर शाम को झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूजे पर लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पक्षों के रामलीला मैदान निवासी 40 साल के श्रवण कुमार पुत्र कानाराम, 21 साल का जेबर पुत्र श्रवण कुमार, धाकड़ी गांव निवासी 35 साल की कमला देवी पत्नी मलाराम, 38 साल का मल्लाराम पुत्र शेराराम, 19 साल का ईश्वर पुत्र शवाराम, 40 साल का चम्पालाल पुत्र दलाराम और 16 साल की प्रकाश पुत्र ढलाराम घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल इलाज के लिए लाया गया। जहां सभी का उपचार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *