यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में 40 फीट नीचे गिरी लिफ्ट, कुणाल रेजिडेंसी में बड़ा हादसा टला; 4 घायल

गाजियाबाद में मंगलवार देर रात कुणाल रेजिडेंसी सोसाइटी की लिफ्ट चौथी मंजिल से टूटकर बेसमेंट में गिर गई। लिफ्ट में सवार चार लोग घायल हो गए। लगभग 40 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। यह मामला विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार का है। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में बजरी से भरा डंपर बेकाबू होकर पलटा: ड्राइवर की मौत, खलासी घायल सहारनपुर में बुधवार सुबह खनन सामग्री से भरा एक डंपर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में डंपर ड्राइवर मोहसिन (38) की मौत हो गई, जबकि खलासी साजिद (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खलासी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। यह हादसा गागलहेड़ी क्षेत्र के पास हुआ। पढ़िए पूरी खबर.. कानपुर में मां के सामने बेटे को डंडों से पीटा, मौत: पैसों के अभाव में इलाज नहीं करा सकी, रात भर तड़पता रहा युवक कानपुर के चकेरी में बुजुर्ग मां के सामने बेटे को खींचकर पड़ोसी ने लाठियों से पीटा और बेदम अवस्था में छोड़कर भाग निकला। उठने-बैठने को लाचार मां चीखती रही। आरोपी के जाने पर किसी तरह सड़क से उठाकर बेटे को कमरे में लाई। पैसों के अभाव में इलाज भी नहीं करा सकी। पिटाई से युवक रातभर कराहता रहा। हाथ-पैर फूल गए। अगले दिन तड़पते हुए देर शाम को दम तोड़ दिया। किसी तरह पैदल थाने पहुंची मां ने पुलिस से मारपीट की शिकायत की, सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम भेजा व जांच शुरू की है। आगरा एयरपोर्ट से श्रीलंका बाढ़ पीड़ितों के लिए पहुंची मदद: 65 लोगों को निकाला, गर्भवती महिलाओं का रेस्क्यू; 8 टन पहुंचाई राहत सामग्री श्रीलंका में चक्रवात दितवाह ने भयंकर तबाही मचाई हुई है। इससे आई बाढ़ में 25,000 से अधिक घरों को नष्ट कर दिया है। और वहां रहने वाले लोग कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में भारत ने श्रीलंका की मदद करने का फैसला किया है। भारत सरकार ने ऑपरेशन सागर बंधु की शुरुआत की है। पढ़िए पूरी खबर… UP में इस महीने बिजली मिलेगी महंगी:UPPCL ने रिकॉर्ड 5.56% ईंधन अधिभार लगाया, एक महीने में वसूलेंगे 264 करोड़ यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर का महीना महंगा होने वाला है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) ने सितंबर महीने की ईंधन लागत के अंतर को समायोजित करने का फैसला लिया है। विभाग ने अब तक का सबसे ज्यादा 5.56 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाया है। पावर कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं की जेब से करीब 264 करोड़ रुपए अतिरिक्त वसूली करेगा। यानी आपके बिजली बिल पर प्रति 100 रुपए पर 6 रुपए अतिरिक्त टैक्स जोड़कर लगेगा। पढ़ें पूरी खबर… यूपी में बिहार के 4 बदमाशों का एनकाउंटर, चारों के पैर में गोली लगी जालौन पुलिस ने सोमवार रात 4 बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया। चारों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल, चारों बदमाश बिहार के बेगूसराय से रहने वाले हैं। कल रात 8 बजे कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड़–दिरावटी मार्ग पर चारों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो को गोली मारकर पकड़ लिया। लेकिन, दो बदमाश फरार हो गए। इसके 3 घंटे बाद पुलिस ने जालौन कोतवाली क्षेत्र में ही बाकी फरार दो और बदमाशों को भी पकड़ लिया। पढे़ं पूरी खबर..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *