रेल की पटरी पर बाइक छोड़ भागने वाले आरोपी पर केस

बिश्रामपुर| बिश्रामपुर अंबिकापुर अनूपपुर सेक्शन में सूरजपुर स्टेशन से पहले झांसी के पास किलोमीटर 1001/07 में शुक्रवार शाम करीब 7.10 बजे शहडोल अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन से बाइक टकरा गई थी। इससे ट्रेन आधे घंटे खड़ी रही। मामले में आरपीएफ ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153, 174 बी के तहत केस दर्ज कर आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। रेल पुलिस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बिना नंबर की टीवीएस बाइक जब्त कर ली है। आरपीएफ अंबिकापुर पोस्ट प्रभारी ने बताया कि घटना के दिन बाइक चालक रेल पटरी के दूसरी तरफ जाने रेलवे पटरी को बाइक समेत क्रॉस करने का प्रयास कर रहे थे, तभी शहडोल अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन 18755 पहुंच गई। ट्रेन देख युवक बाइक को पटरी के बीचों-बीच छोड़कर भाग निकला, जिससे बाइक पॉवर इंजन के कैटल गार्ड में फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में शहडोल अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन के पॉवर इंजन का कैटल गार्ड को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद करीब 25 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। बताया गया कि जिस जगह घटना घटी, वह जगह ऊंचाई पर है और सौ मीटर दूर अंडरब्रिज भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *