मंडी के सोमेश ने ICN चैंपियनशिप में जीते 3 गोल्ड:बॉडी बिल्डर का पिता सब्जी विक्रेता; हासिल किए दो प्रो कार्ड

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के 23 वर्षीय सोमेश राणा ने आइ कॉम्पीट नेचुरल (ICN) चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल और दो प्रो कार्ड अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक गोवा में आयोजित हुई थी, जिसमें विश्वभर से 1200 बॉडीबिल्डरों ने भाग लिया। सोमेश के पिता भूप सिंह मंडी में सब्जी विक्रेता हैं। एमेच्योर वर्ग में तीन गोल्ड, प्रो वर्ग में दो प्रो कार्ड
सोमेश ने एमेच्योर वर्ग में मैन फिजिक और मैन क्लासिक फिजिक कैटेगरी में तीन गोल्ड मेडल जीते। इसके बाद उन्होंने प्रोफेशनल वर्ग में डेब्यू करते हुए ओवरऑल में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, जिससे उन्हें दो प्रो कार्ड मिले। इन प्रो कार्ड के माध्यम से सोमेश अब 2026 तक किसी भी विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के पात्र हो गए हैं। आठ वर्षों की मेहनत का मिला फल
सोमेश पिछले आठ वर्षों से बॉडी बिल्डिंग में सक्रिय हैं और वर्तमान में क्लब 55 जिम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य किसी विश्व चैंपियनशिप में भाग लेकर देश के लिए मेडल जीतना है। मंडी लौटने पर उनके जिम में उनका भव्य स्वागत किया गया। प्राकृतिक बॉडीबिल्डिंग के समर्थक हैं सोमेश
आइसीएन (I Compete Natural) एक अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन है जो केवल प्राकृतिक बॉडीबिल्डरों को मंच प्रदान करता है। इसमें स्टेरॉयड या किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित पदार्थ का उपयोग करने वालों को अनुमति नहीं होती। सोमेश राणा न केवल प्राकृतिक बॉडीबिल्डिंग के समर्थक हैं, बल्कि युवाओं को भी स्टेरॉयड और नशे से दूर रहने का संदेश देते हैं। युवाओं के लिए प्रेरणा बने सोमेश
सोच फाउंडेशन के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने सोमेश की उपलब्धि को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सोमेश ने मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सहयोग देने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *