सीकर में 24 साल की युवती लापता,ननिहाल में रहती थी:मामा बोले- चार दिन तलाश किया, नहीं मिली; मां-बेटी भी बिना बताए घर से निकली

सीकर में 24 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती अपने ननिहाल में रहती थी। रात के के समय बिना बताए कहीं चली गई। चार दिन तक ननिहाल और परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इसकी बाद गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। युवती के मामा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनकी भांजी 28 नवंबर की रात से गायब है। उसने पायजामा और टी-शर्ट पहना हुआ था। वह घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। मां-बेटी लापता
सीकर जिले में ही एक 32 साल की महिला की गुमशुदगी का मामला भी सामने आया है। महिला अपने साथ अपनी 6 साल की लड़की को भी लेकर चली गई। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी 6 साल की बेटी के साथ 2 दिसंबर की दोपहर 1 बजे के करीब कहीं पर चली गई जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।
यह खबर भी पढ़ें: सीकर से दो-लड़कियां लापता, एक नाबालिग 9 दिन से गायब:मां ने युवक पर जताया ले जाने का शक,जांच में जुटी पुलिस सीकर जिले में 12 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *