उदयपुर के सुखाड़िया सर्कल चौराहे पर मंगलवार देर रात खड़े ठेले में आग लग गई। आस-पास के ठेलों में आग नहीं फैले, इसके लिए फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि किसी देर रात बंद ठेले में आग लगाई। इसके बाद आग फैलती रही और फास्ट फूड का ठेला पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की सूचना वहां से गुजर रहे रोहित कोठारी नामक युवक ने दी। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेजी से थी कि एक ठेला जलकर राख हो गया, फायर ब्रिगेड अगर समय पर नहीं पहुंचती तो सारे ठेले जल जाते और बड़ा हादसा हो जाता। आग से जुड़ी तस्वीरें….


