गुमला में स्कूटी की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत:नशे में धुत एक युवक हिरासत में, स्कूटी सवार दूसरा युवक फरार

गुमला सदर थाना क्षेत्र के रामनगर में बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय वृद्ध महिला पाचो उराइन की मौत हो गई। जशपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कूटी ने पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी। सुबह करीब 9 बजे हुई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। टक्कर से महिला के एक पैर की हड्डी टूट गई थी और गंभीर चोटें आई थीं। मृतक पाचो उराइन कुल्हि आंजन की निवासी थीं और रामनगर में स्वर्गीय सोमा उरांव के घर की देखरेख करती थीं। सोमा के परिवार वाले रांची में रहते हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी को जब्त कर लिया। पुलिस ने स्कूटी सवार एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। स्कूटी पर सवार दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी में दो युवक सवार थे, जो नशे की हालत में थे। वे करौंदी की ओर से तेज रफ्तार से गुमला शहर की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *