भास्कर न्यूज | चंडीपारा भारतीय जनता पार्टी मंडल पामगढ़ आैर मुलमुला की संयुक्त बैठक सोमवार को नगर पंचायत पामगढ़ के मंगल भवन में हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अतिथियों ने कार्यकर्ताओं की मंत्र देते हुए कहा कि अपने प्रत्येक बूथ में घर-घर जाकर हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी मतदाता एसआईआर सूची से वंचित न रह जाए। साथ ही इस विषय में हमें शासन द्वारा नियुक्त बीएलओ का भी सहयोग करना होगा। इस दौरान लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी संतोष कुमार लहरे, जिला मंत्री नुरेश्वरी श्रीवास, जिला कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा मंडल पामगढ़ अध्यक्ष यशवंत साहू, मुलमुला मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, जनपद पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, नगर पंचायत राहौद अध्यक्ष प्रतिभा देवी कश्यप, भाजपा मंडल पामगढ़ महामंत्री सुधीर तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कश्यप, कार्यक्रम मंडल संयोजक सुभाष पटेल, सह-संयोजक अमित कुमार अनंत, गंगा राम टंडन, मंजुलता टंडन, नीमा तिवारी, फिरत राम कुर्मी, मनोबल सिंह जाहिरे, रोहणी पटेल, यनु सिंह व पामगढ़ और मुलमुला मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


