पाली में चलते–चलते आग के गोले में बदला ट्रक:ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान, जलने से कबाड़ बना ट्रक

पाली जिले में लकड़ी के बुरादे से भरे एक मिनी ट्रक–ट्रक में चलते–चलते अचानक आग लग गई। इस हादसे में ट्रक पूरा जल गया। ड्राइवर ने भी कूद कर अपनी जान बचाई। दमकलकर्मियों को भी आग पर काबू पानी में करीब 3 घंटे लगे। जानकारी के अनुसार पाली जिले के जैतपुर थाना एरिया में भावरी-रूपावास रोड पर शनिवार शाम सात बजे के करीब लकड़ी के बुरादे से भरे एक मिनी ट्रक में अचानक चलते चलते आग लग गई। ड्राइवर ने भी कूद कर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना पर जैतपुर थाने के sho राजेंद्र सिंह जाप्ता मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तक पूरी तरह से जल चुका था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दीवान गांव से लकड़ी का बुरादा लेकर ट्रक रामसिया जा रहा था। इस दौरान ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल के फायरमैन पारस गहलोत ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। आग को काबू करने में करीब तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। फायर टीम में पारस गहलोत, महेंद्र, महावीर और कमलेश शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *