पीडब्ल्यूडी विभाग:खत्म होंगे सर्वाधिक खतरे वाले 227 ब्लैक स्पॉट, इनमें एनएच पर 117, अजमेर रोड पर सर्वाधिक 20

राज्य सरकार प्रदेश में सबसे खतरनाक 227 ब्लैक स्पाॅट बंद कर रही है। इनमें नेशनल हाइवे (एनएच) के 117 और स्टेट हाइवे के 110 स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। अजमेर रोड पर 20 ब्लैक स्पॉट हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग का दावा है एनएच पर 2425 कराेड़ खर्च होंगे। उधर, स्टेट हाइवे के 110 पॉइंट्स पर काम चल रहा है। इसके लिए 10 कराेड़ के टेंडर हाे चुके हैं। सड़क परिवहन मंत्रालय ने 2015 में ब्लैक स्पॉट परिभाषित किया था कि पिछले 3 वर्ष में हाइवे के 500 मीटर के सड़क के भाग में अगर 10 मौतें या 5 बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं ताे वाे ब्लैक स्पाॅट की श्रेणी में अाएगा। यही मापदंड स्टेट हाइवे से लेकर ग्रामीण सड़कों तक तय किए गए हैं। सड़क कट काे लेकर अलग से नियम हैं। इनमें कट की चेतावनी, गति सीमा, लाइन इत्यादि शामिल किए गए हैं। हर साल सड़क हादसे में मरने वालाें का अनुपात 38 से 40% नेशनल हाइवे और 23 से 25% स्टेट हाइवे का है। कुल ट्रैफिक का 40% एनएच पर दाैड़ रहा है। ब्लैक स्पाॅट में अलाईनमेंट समेत कई तरह की कमियां देखी जाती हैं। एनएच और स्टेट हाइवे पर बड़े स्तर पर काम : 30 साल पुराने तक के अलाॅइनमेंट की कमियां ब्लैक स्पाॅट के दायरे में आने के बाद पुलिस, प्रशासन और हमारे डिपार्टमेंट के लाेग इस तरह की जगह तय करते है। इसके बाद सुधार की दिशा में काम हाेता है। ये रूटीन प्राेसेस है। फिलहाल एनएच के 117 जगहाें पर बड़े स्तर पर काम चल रहा है। स्टेट हाइवे पर भी 110 जगह चिन्हित करके सुधार करा रहे हैं और नए साल 2025 में ये काम पूरा कराने की समय सीमा तय है। प्रवीण गुप्ता, प्रमुख सचिव पीडब्लूडी प्रदेश में हालात: एनएच 48: पाडासाेली, हीरापुरा पाॅवर हाउस, जगुवास, नरसिंहपुरा कट, महला, माेखमपुरा, दहमी कट, जगुवास, पुतलीकट भाभरू पुलिया पर (कार्यपूर्ण ), इन पर जारी जयपुर तिराहा, साेतानाला, भांकराेटा वेस्ट बगरू, चिडिया बावड़ी, ताबिजी, पिपलाज, मजेरा, खरवा चाैराहा, बड़वा एनएच 8: (कार्यपूर्ण की रिपाेर्ट ), राजगढ़ चाैराहा, एयरपाेर्ट चाैराहा, पालारा, बलदिया, हरमाड़ा चाैराहा, लालबाग, गुंजाेल, अमराख महादेव, देवथाड़ी माेड, भगवंदा खुर्द, पसुदनांका, केलवाथाने के सामने, राबचा, नाथूवास, सेवाली, लाल मदरी, भास्कर Expert- डाॅ. विरेंद्र सिंह पूर्व तकनीकी सलाहकार, सड़क परिवहन एवं मंत्रालाय भारत सरकार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *