पूर्व महिला पार्षद के गले में उलझा चाइनीज मांझा:रायसेन के औबेदुल्लागंज की घटना; गंभीर हालत में एम्स भोपाल रेफर

रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज में भाजपा की पूर्व महिला पार्षद की गर्दन में चाइनीज मांझा उलझ गया। मांझे से इतना गहरा घाव हो गया कि पूर्व पार्षद की गर्दन से खून बहने लगा, मौके पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें AIIMS भोपाल रेफर किया गया है। रविवार को ओबेदुल्लागंज निवासी आरती यादव काम से बाजार जा रही थीं, तभी अचानक एक पतंग का चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। मांझा इतनी तेज धार का था कि गर्दन पर गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। स्थानीय लोगों ने मांझे को उनकी गर्दन से निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें एम्स भोपाल रेफर किया गया है। कई राज्यों में प्रतिबंधित है चाइनीज मांझा बता दें कि, चाइनीज मांझा कई राज्यों में प्रतिबंधित है। लेकिन, इसके बावजूद इसका अवैध रूप से इस्तेमाल होता है। प्रशासन और पुलिस की ओर से कार्रवाई के बाद भी ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *