रायसेन में नगर पालिका ने जलवाए अलाव:तेज ठंड को देखते हुए की व्यवस्था, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से कम

रायसेन में इन दिनों पढ़ रहीं तेज सर्दी को देखते हुए शहर के मुख्य और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में नगर पालिका ने अलाव जलाने की व्यवस्था की है। लोगों को ठंड से राहत प्रदान करने के लिए ये कदम उठाया है। नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए रेन बसेरा, दशहरे मैदान, शनि मंदिर के पास, महामाया चौक,राम लीला मैदान, ऐसी जगह अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। अलाव की नियमित निगरानी की जाएगी और जरूरत के अनुसार लकड़ियों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। बता दें रायसेन में इस दिनों रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *