लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के सांख्यिकी विभाग के 6 स्टूडेंट्स ने भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (ISS) 2024 में सफलता हासिल की है। देशभर के कुल 31 स्टूडेंट्स में से अकेले लखनऊ विश्वविद्यालय के 6 स्टूडेंट्स इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे है। इनको मिली कामयाबी
भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा में सूर्यांश गुप्ता ऑल इंडिया रैंकिंग 6, अभिषेक शुक्ला ऑल इंडिया रैंकिंग 10, ओम शुक्ला ऑल इंडिया रैंकिंग 13, शिवम सिंह ऑल इंडिया रैंकिंग 16, उत्कर्ष निषाद ऑल इंडिया रैंकिंग 18 और अमित वर्मा ऑल इंडिया रैंकिंग 19 शामिल हैं। IIT कानपुर से कर रहे पीएचडी मैं कन्नौज का मूल निवासी हूं। मैंने अपने जिले मे 12 में सेकेंड टॉपर रहे। BHU से ग्रेजुएशन किया। PG लखनऊ विश्वविद्यालय से किया। तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। इसी साल आईआईटी में पीएचडी में दाखिला लिया। मेरे बड़े भाई मेरे सबसे बड़े मोटिवेशन रहे। कुलपति ने दी बधाई
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। कहा कि इस विभाग के छात्रों और शिक्षकों के परिश्रम का परिणाम है कि इतनी संख्या में इस वर्ष भी छात्र भारतीय सांख्यिकी सेवा में चयनित हुए हैं। वहीं, सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मसूद सिद्दीकी ने भी सभी चयनित छात्रों को बधाई दी।


