बस में सफर कर रहे युवक को किया डिजिटल अरेस्ट:ठग बोला- बेटा बहुत पोर्न देखते हो, अब जेल जाने तैयार रहो

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से मध्यप्रदेश के ब्यौहारी के लिए बस में सफर कर रहे एक युवक को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया। डिजिटल अरेस्ट हुए युवक के साथ सफर कर रहे हैं रिश्तेदार ने जागरूकता दिखाई और युवक को तत्काल शहडोल में ही उतार कर साइबर पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद साइबर पुलिस ने खुद ठगों बातचीत की और युवक को डिजिटल अरेस्ट से मुक्त कराया। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। साइबरसेल प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित आशीष कुमार सेन निवासी पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है। वह जांजगीर चांपा से शहडोल के ब्यौहारी अपने रिश्तेदार को छोड़ने आ रहा था। तभी बस में सफर के दौरान ही एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया और वह स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर आशीष को धमकाने लगा। पोर्न वीडियो के नाम पर डेढ़ घंटे रखा अरेस्ट साइबरसेल प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि ठगों ने आशीष को डराते हुए कहा कि आपके दारा लगातार अश्लील वीडियो देखे जा रहे हैं। अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है। जेल भेज दिया जाएगा, यदि जेल नहीं जाना है तो 61 हजार रुपए भेजिए। सफर के दौरान ठगों ने आशीष को लगभग डेढ़ घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा। पुलिस को देखते ही ठग ने काट दिया फोन डिजिटल अरेस्ट होने के बाद युवक सीधे शहडोल में उतरकर साइबर पुलिस के पास पहुंचा। साइबर पुलिस की तरफ से प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने खुद वीडियो कॉल पर जब ठगों से बातचीत की तो पुलिस को देखते ही ठग ने फोन काट दिया। वीडियो में दूसरी तरफ नकली वर्दी पहनकर ठग युवक को डरा रहे थे। वाट्सअप में ऑटो डाउनलोड बंद करके रखें साइबर सेल प्रभारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि यदि किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से पुलिस अधिकारी, सीआईडी काइम ब्रांच बनकर कोई फोन करता है तो उससे लोग डरे नहीं। घटना की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को देना चाहिए। साइबर फॉड होने पर तत्काल NCRP के नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही व्हाट्सअप में मीडिया ऑटो डाउनलोड ऑप्शन बंद करके रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *