श्योपुर में 8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान:शहर में शीतलहर का प्रकोप जारी, सर्द हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

श्योपुर में रविवार सुबह से ही सर्द हवा चल रही है, आसमान पर बादलों ने डेरा जमा रखा है। सुबह से चारों ओर कोहरा छाया हुआ है। ठंड का असर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि गर्म कपड़े भी राहत नहीं दे पा रहे। अलाव के सहारे लोग ठंड से बचने के इंतजाम करने में जुटे हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुबह से चल रही तेज ठंडी हवा से सर्दी बढ़ गई है। धूप नहीं निकलने की वजह से ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को सर्दी जुकाम, बुखार, पेट दर्द सहित अन्य बीमारियां हो रही है। डॉक्टर लोगों को ठंड से बचने और तबीयत बिगड़ने पर तत्काल डॉक्टरों को दिखाने की सलाह दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *