अबोहर में विवाहिता ने किया सुसाइड:पति के अवैध संबंधों से परेशान, फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने पड़ोसी महिला पर लगाए आरोप

फाजिल्का जिले में अबोहर के दानेवाला सतकोसी गांव में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। खुईयां सरवर थाना पुलिस ने नर सेवा- नारायण सेवा समिति की सहायता से शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया है। मृतका के सास-ससुर ने पड़ोसी गांव की एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पड़ोसियों के कारण उनकी बहू की जान गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।मृतका की पहचान संतोष रानी (32) पत्नी राजाराम के रूप में हुई है। उसका विवाह वर्ष 2006 में हुआ था और उसका एक 14 वर्षीय बेटा है। बीती शाम संतोष रानी का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर खुईयां सरवर थाना के एसआई जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने नर सेवा- नारायण सेवा समिति की मदद से शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया। मृतका के सास-ससुर ने बताया कि घटना के समय वे अबोहर शहर में खरीदारी करने गए हुए थे। उन्हें बाद में इस घटना की जानकारी मिली। परिजन बोले- बेटे को दूसरी महिला ने अपने जाल में फंसा रखा उन्होंने आरोप लगाया कि, रूपनगर गांव की एक महिला ने उनके बेटे को अपने जाल में फंसा रखा है। उन्होंने और उनकी बहू संतोष ने कुछ दिन पहले उस महिला को समझाया भी था कि वह उनके पति का पीछा छोड़ दे। सास-ससुर का कहना है कि कल शाम जब वे बाजार में थे, तब उनकी बहू घर पर अकेली थी। उन्होंने आशंका जताई कि या तो उस महिला ने उनकी बहू को मरवा दिया है, या फिर संतोष रानी ने पति और उस महिला के अवैध संबंधों से दुखी होकर आत्महत्या कर ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *