कपूरथला में NHM कर्मचारियों की हड़ताल:सैलरी जारी न होने से नाराज, सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर नारेबाजी, 4 को घेराव की चेतावनी

कपूरथला जिले में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने अपनी दो माह की बकाया सैलरी जारी करवाने और मांगों को लेकर आज फिर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पूरे पंजाब में NHM कर्मचारियों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। इसी कड़ी में कपूरथला स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब सरकार की निंदा की। कर्मचारियों ने दावा किया कि यदि वे ‘झाड़ू वाली सरकार’ (आप) बना सकते हैं, तो कर्मचारी विरोधी व्यवहार देखकर उसे उखाड़ फेंकने का भी इरादा रखते हैं। टीकाकरण कार्यक्रम का कार्यक्रम का किया बहिष्कार कर्मचारियों ने सरकार को चुनौती दी है कि यदि उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले चुनावों में करारा जवाब दिया जाएगा। यूनियन के प्रदेश जनरल सेक्रेटरी राम सिंह ने बताया कि NHM कर्मचारियों द्वारा विभाग की सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन रिपोर्टिंग, दैनिक ओपीडी और अन्य विभागीय गतिविधियां पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। एएनएम यूनियन की जिला लीडर शरणजीत कौर ने कहा कि सरकार के इस व्यवहार के विरोध में आज टीकाकरण कार्यक्रम का पूरी तरह से बहिष्कार किया गया। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों की सैलरी हर महीने की 5 तारीख तक जारी की जाए। कल करेंगे डायरेक्टर कार्यालय का घेराव कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर विरोध और तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 4 दिसंबर को सामूहिक छुट्टी लेकर डायरेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कर्मचारियों के अनुसार, सत्ता में आने से पहले बड़े वादे करने वाली आप सरकार अपने वादों से भाग रही है और कर्मचारियों की सैलरी जारी न करके हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *