अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:रेलमगरा पुलिस ने बाइक भी की जब्त

राजसमंद की रेलमगरा पुलिस ने 1 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी से बाइक भी जब्त की है। रेलमगरा पुलिस थाना इंचार्ज प्रभु सिंह चुण्डावत के अनुसार पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में रेलमगरा पुलिस की गठित विशेष टीम ने गिलुण्ड में नाकाबंदी कर की। इस दौरान बिना नम्बर की बाइक पर सवार एक युवक ने नाकाबंदी देख कर बाइक वापस घुमा कर वापस भागने लगा। जिस पर पुलिस ने युवक को पकड़ कर तलाशी ली। इस दौरान उसकी बाइक के बैग में करीब एक किलो से ज्यादा गांजा रखा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने नारायण लाल जाट को गिरफ्तार कर गांजा बरामद कर बिना नम्बर की बाइक जब्त की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा खरीदने व बेचने वाले का पता लगा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *