मध्यप्रदेश में बाइकिंग इवेंट ‘राइडर्स इन द वाइल्ड- 2025 रविवार से शुरू हो गया। भोपाल के विंड एंड वेव्स होटल से इसकी शुरुआत हुई। 11 जनवरी को भोजपुर में इसका समापन होगा। 28 सुपर बाइकर्स 12 जगहों पर पहुंचेंगे और प्रकृति के नजारों को निहारेंगे। वे एमपी की ऑफ बीट डेस्टिनेशन को प्रमोट करेंगे। रविवार सुबह एमपी टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त संचालक संतोष श्रीवास्तव समेत अन्य ने फ्लैग ऑफ कर सुपर बाइक रैली को मध्यप्रदेश भ्रमण के लिए रवाना किया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संस्था मोस्टेच के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। 7 दिवसीय यात्रा में, बाइकर्स कब और कहां होंगे
संयुक्त संचालक श्रीवास्तव ने बताया, बाइकर्स भोपाल से राजगढ़, झालाबाड़ के रास्ते से गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट पहुंचेंगे। यहां वह टेंट सिटी में रुकेंगे और अगले दिन गुना, अशोकनगर मार्ग से चंदेरी पहुंचेंगे। 28 बाइकर्स ले रहे भाग
राइडर्स इन द वाइल्ड 3.0 में इस वर्ष 28 बाइकर भाग ले रहे हैं। इनमें दो महिला बाइकर भी हैं। राइडर्स मुंबई, हैदराबाद, उदयपुर एवं राजस्थान से हैं। एमपीटीबी ने बाइकर्स रैली के साथ एक एंबुलेंस और डॉक्टर की टीम भी शामिल की हैं। ताकि बाइकर्स को किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधित असुविधा न हो। एमपी को मिला बेस्ट एडवेंचर अवार्ड
बाइक राइडर्स रैली का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। मध्यप्रदेश को कुछ समय पहले ही एडवेंचर टूरिज्म को लेकर बड़ा खिताब मिला है। अरुणाचल प्रदेश के एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ATOAI) के राष्ट्रीय सम्मेलन में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड को ‘बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म स्टेट’ के रूप में सम्मानित किया गया था। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा बाइक रैली के आयोजन का उद्देश्य वन्य-प्राणी, प्राकृतिक स्थल, कला-संस्कृति धरोहर के व्यापाक प्रचार-प्रसार बढ़ावा देना है।


