देश के कई एयरपोर्ट में बुधवार सुबह से चेक इन सिस्टम में दिक्कत आ रही है। इससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। बेंगलुरु एयरपोर्ट में 42 फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा। वहीं हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो गई। दिल्ली में चेक इन प्रोसेस को मैन्यूअल कर दिया गया है। वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने दुनिया भर में बड़ी सर्विस आउटेज की रिपोर्ट दी है। जिससे एयरपोर्ट पर IT सर्विस पर असर पड़ा है। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने इस खबर को झूठ बताया है। कंपनी ने कहा कि विंडोज पर कोई टेक्निकल समस्या नहीं आई है। माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज सिस्टम एयरपोर्ट और इन फ्लाइट सर्विसेस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कितने एयरपोर्ट्स पर दिक्कत, क्या है तैयारी


