करौली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक 5 दिसंबर को:’वोट चोर-गद्दी छोड़’ महारैली और SIR अभियान की तैयारियां तेज

करौली में कांग्रेस संगठन आगामी ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ महारैली और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की तैयारियों में पूरी तरह जुट गया है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 5 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के मार्गदर्शन में आयोजित हो रही है। बैठक सुबह 11 बजे भंवर विलास मैरिज गार्डन में होगी, जिसमें जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर ने बताया कि बैठक में संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, सांसद, वर्तमान और पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला पदाधिकारी, जिला प्रमुख, प्रधान, पार्षद, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य, अग्रिम संगठनों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, तथा ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष अपनी-अपनी कार्यकारिणी के साथ अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। मेहर ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ महारैली को सफल बनाना और SIR अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना है। उन्होंने इसे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। मेहर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *