इंदौर में कार खरीदने के नाम पर ठगी:ट्रायल के बहाने शख्स इनोवा लेकर फरार, कार मालिक के बेटे को रास्ते में उतारा

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में इनोवा कार खरीदने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर एक युवक कार देखने पहुंचा और ट्रायल ड्राइव लेने के बहाने कार सहित फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। एरोड्रम पुलिस के अनुसार आराधना नगर निवासी प्रकाश मंडलिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी इनोवा कार (MP09 CA 9039) बेचने के लिए फेसबुक मार्केटप्लेस पर विज्ञापन पोस्ट किया था। इसके बाद एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन से संपर्क किया और कार देखने के लिए आराधना नगर पहुंचा। बातचीत के दौरान उसने ट्रायल ड्राइव की मांग की। बहाने से कार मालिक के बेटे को उतारा प्रकाश ने 14 वर्षीय बेटे को कार में बैठाकर चाबी आरोपी को सौंप दी। आरोपी कार लेकर निकल गया। कुछ देर बाद पीड़ित को उसके बेटे का फोन आया, बेटे ने बताया कि वायर हाउस के पास कालका माता मंदिर के नजदीक आरोपी ने उसे बहाने से उतार दिया और कार लेकर भाग गया। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस घटना के बाद प्रकाश बेटे के साथ एरोड्रम थाने पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *