नीमच; खेत पर सिंचाई करते समय किसान की मौत:पड़ोसियों ने बेसुध देखकर दी परिजनों को सूचना; कारण अज्ञात

नीमच शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव रातड़िया में खेत पर सिंचाई करने गए एक किसान की मौत हो गई। मृतक रामेश्वर मेघवाल (35) निवासी रातडिया रविवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर से हमेशा की तरह सिंचाई करने गया था। इसी दौरान वह सिंचाई करते हुए खेत में ही गश खाकर गिर गया। जब पड़ोसी देवीलाल वहां से गुजरा तो उसकी नजर मृतक रामेश्वर पर पड़ी। रामेश्वर को खेत मे बेसुध पड़ा देखकर, इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। तत्काल मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस की मौजूदगी में नीमच जिला चिकित्सालय में दोपहर को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जान शुरू करती है। वहीं मामले थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि रातड़िया गांव के किसान की मौत हुई है। मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *