सीएमओ बोले-सड़क पर कचरा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई:नीमच में दुकानों-होटलों को स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक डिस्पोजल बंद करने की हिदायत

नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने बुधवार को शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नीमच सिटी में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नाले पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा निरीक्षण के दौरान, सीएमओ ने डॉक बंगले के सामने नाले पर फैले अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। यहां बड़े त्रिपाल लगाकर स्वेटर और माला बेची जा रही थी। उन्होंने विक्रेताओं को नाले पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। सीएमओ ने दुकानों और होटलों को साफ-सफाई रखने, डस्टबिन का इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए। सड़क पर कंडे जमाने और कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी नीमच सिटी क्षेत्र में सड़क पर बंधे मवेशियों के मालिकों को नोटिस जारी कर उन्हें तुरंत हटाने को कहा गया। सड़क पर कंडे जमाने और कचरा फैलाने वालों को भी सख्त चेतावनी दी गई। सफाई कर्मचारियों का ड्यूटी रजिस्टर देखने के बाद, सीएमओ ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले और गैरमौजूद रहने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी कर उन्हें कार्य पर न रखने के आदेश दिए। सीएमओ दुर्गा बामनिया शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सख्त हैं और उनका यह अभियान जारी रहेगा। निरीक्षण में उनके साथ स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज और अविनाश गैंगट भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *