यूपी में ठंड का सितम जारी है। पूरे प्रदेश में कोहरा छाया हुआ है। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। ट्रेन, फ्लाइट और बसें देरी से चल रही हैं। ठंड से प्रदेश में 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। सीजन में पहली बार आगरा में 12वीं तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। लखनऊ में कोहरे के साथ ओस की बूंदें पड़ रही हैं। विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई। फर्रुखाबाद में कोहरे के चलते भाजपा MLC प्रांशुदत्त द्विवेदी की कार पत्थर से टकराकर 4 बार पलटी खाई। हादसे में परिवार और गनर बाल-बाल बच गए। शनिवार को रायबरेली सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का तापमान 6°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज 46 जिलों में कोल्ड-वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल वेस्ट यूपी के कई शहरों में बारिश हो सकती है। अगले 7 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम की तस्वीरें देखिए- प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा
शनिवार की बात करें, तो प्रदेश का औसतन अधिकतम तापमान 18°C और न्यूनतम पारा 10°C दर्ज किया गया। शुक्रवार को औसत न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान बढ़ेगा, लेकिन गलन बरकरार रहेगी अगले 3 तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम कोहरे के चलते MLC की कार पत्थर से टकराई फर्रुखाबाद में कोहरे के चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर MLC प्रांशुदत्त द्विवेदी की कार पत्थर से टकरा गई। कार चार पलटी खाई। हादसे में MLC का परिवार और गनर बाल-बाल बच गए। MLC का परिवार दिल्ली से फर्रुखाबाद लौट रहा था। हादसे के वक्त MLC कार में नहीं थे। पढ़ें पूरी खबर 50 से अधिक ट्रेनें 8 घंटे तक लेट
कोहरे के चलते 50 से अधिक ट्रेनें 8 घंटे तक लेट रहीं। इनमें आंध्र एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेनें शामिल हैं। कड़ाके की ठंड में गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी सहित कई स्टेशनों पर लोग ट्रेनों का घंटों इंतजार करते रहे। ठंड से महोबा-मिर्जापुर में 4 की मौत
ठंड से प्रदेश में 8 लोगों की मौत हो गई। महोबा, मिर्जापुर और फतेहपुर में दो-दो, हमीरपुर और जालौन में एक-एक की मौत हुई। अब शहरों का हाल जानिए- लखनऊ में कोहरा छाया, ओस की बूंदें पड़ रहीं लखनऊ में कोहरा छाया हुआ है। ओस की बूंदें भी पड़ रही हैं। इससे गलन बढ़ गई है। आज सुबह का तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि एक हफ्ते तक ऐसा ही मौसम रहेगा। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में विजिबिलिटी 20 मीटर, सर्द हवाओं से गलन बढ़ी गोरखपुर में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 20 मीटर तक रह गई है। 30 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। इससे गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में तापमान 5°C तक गिर सकता है। पढ़ें पूरी खबर गाजियाबाद में सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, पारा 6.1 डिग्री गाजियाबाद में तीसरे दिन भी कोहरा छाया हुआ है। पूरे दिनभर धुंध रहने का अनुमान है। आज सुबह तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। रात में 12 किलोमीटर की स्पीड से सर्द हवाएं चलीं। इससे गलन बढ़ी हुई है। इससे पहले, शनिवार को भी कोहरा छाया रहा और दिनभर धूप नहीं खिली। अब तस्वीरों में देखिए, बाकी शहरों का हाल… ———————————— मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- कश्मीर में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट:दिल्ली एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन 400 फ्लाइट्स लेट; 19 डायवर्ट, 45 रद्द करनी पड़ीं पूरे उत्तर भारत में कोहरे देखने को मिल रहा है। IMD के मुताबिक शनिवार को देश के 7 हवाईअड्डों पर जीरो विजबिलिटी दर्ज की गई। इस वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन 400 फ्लाइट्स लेट रहीं। इसके अलावा 19 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि 45 रद्द कर दी गईं। पढ़ें पूरी खबर


