धौलपुर में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार:निहालगंज पुलिस ने सिर मुंडवाकर पैदल कोर्ट तक निकाला जुलूस

धौलपुर पुलिस ने लूट के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को निहालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का सिर मुंडवाकर शहर में जुलूस निकाला और उन्हें पैदल कोर्ट तक ले गई। यह मामला 30 नवंबर, 2025 का है, जब गेंदापुरा, सरमथुरा निवासी कल्याण सिंह (40) ने निहालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कल्याण सिंह, जो वर्तमान में ओंडेला, सदर के निवासी हैं, ने बताया था कि तीन लड़कों ने उनके साथ मारपीट कर 14,000 रुपए छीन लिए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वृत्ताधिकारी (शहर) धौलपुर कृष्णराज जांगिड़ (आरपीएस) के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी अमित कुमार शर्मा (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। गहन जांच के बाद, पुलिस ने 2 दिसंबर, 2025 को दो मुख्य आरोपियों मोहित (20) पुत्र कमलसिंह जाटव और उत्तम (20) पुत्र रामबाबू जाटव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद, बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। बुधवार को कोर्ट में पेशी से पहले, निहालगंज पुलिस दोनों आरोपियों के सिर मुंडवाकर उन्हें थाने से कोर्ट तक बाजार में जुलूस के रूप में पैदल लेकर गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *