बालाघाट में वृद्ध ने खाई जहरीली दवा, अस्पताल में मौत:दोस्तों ने पुलिस पर डराने का लगाया आरोप, चौकी ने किया इनकार

बालाघाट में पुलिस के डर से एक 60 वर्षीय वृद्ध ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपझर थाना क्षेत्र की डोरा चौकी अंतर्गत पंचमसिंह धुर्वे के रूप में हुई है। मृतक के दोस्तों का आरोप है कि पंचमसिंह पर मारपीट का केस दर्ज हुआ था, इसलिए पुलिस के डर से उन्होंने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान मंगलवार देर रात पंचमसिंह की मौत हो गई। इस मामले पर डोरा पुलिस चौकी के एएसआई धनेन्द्र कलिहारी ने बताया कि पंचमसिंह धुर्वे के खिलाफ 19 अक्टूबर को मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें चालान पेश किया जाना था। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस चौकी से पंचमसिंह को नहीं बुलाया गया था।घटनाक्रम के अनुसार, पंचमसिंह जमानत पर थे। अस्पताल से डॉक्टर की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई की। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मर्ग डायरी संबंधित चौकी क्षेत्र को भेजी जाएगी, ताकि आगे की जांच की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *