ट्रेलर ने 5 गाड़ियों को टक्कर मारी, 3 की मौत:6 गंभीर, कुशीनगर में बुजुर्ग को बचाने में दूसरी लेन पर आया

यूपी के कुशीनगर में एक ट्रेलर ने 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रेलर एक बुजुर्ग को बचाने में बेकाबू हो गया। वह डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे की दूसरी लेन पर आ गया। इसी दौरान दूसरी लेन पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर, ई रिक्शा और बाइक भी ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में ई रिक्शा पर सवार 7 लोग, ट्रैक्टर व बाइक सवार घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और ई-रिक्शा कई फीट दूर गिरे। सड़क पर खून बिखर गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसा पकवा इनार कस्बे में बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ है। मौके के विजुअल देखिए पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से मौके पर घायल पड़े 9 लोगों को कसया सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ई-रिक्शे पर सवार एक युवक को मृत घोषित कर दिया। 7 लोगों को मेडिकल कॉलेज पडरौना भेजा। जहां ई रिक्शा सवार 2 और लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि बाइक सवार युवक का कसया में ही इलाज चल रहा है। बुजुर्ग को बचाने में डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- ट्रेलर तमकुहीराज से गोरखपुर के लिए जा रहा था। पकवा इनार कस्बे के पास बुजुर्ग सड़क क्रॉस कर रहा था, ट्रेलर चालक ने बुजुर्ग को बचाने के लिए गाड़ी को डिवाइडर की तरफ अचानक मोड़ दिया, जिससे ट्रेलर डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन पर आ गया। इसी दौरान दूसरी लेन पर एक दूसरा ट्रेलर आ गया, जिससे दोनों की टक्कर हो गई और पहला वाला ट्रेलर हाईवे पर ही पलट गया। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *